जामताड़ा, जुलाई 19 -- Jamtara News: विपदतारिणी व्रत के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवालयों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देवलेश्वर धाम, कर्दमेश्वर धाम, गोपालपुर काली मंदिर, नीचेपाड़ा व चालेपाड़ा रक्षा काली मंदिर तथा सियारकेटिया दुर्गा मंदिर समेत ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में व्रती महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने विधि-विधान से मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की प्रार्थना की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया तथा परिवार के सदस्यों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत में 13 प्रकार के फल, फूल, मिष्ठान और पकवान अर्पित किए जाते हैं। श्रद्धालु महिलाओं ने दिनभर निर्जला एवं उपवास रखकर पू...