Jamtara News: विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, मो मोईन बने अध्यक्ष
जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डाभाकेंद्र में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में समिति गठन की प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक के रूप में मोहम्मद अलीमुद्दीन मौजूद रहे। उन्होंने अभिभावकों को समिति गठन के निर्धारित नियमों एवं मापदंडों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद समिति के सदस्यों का चयन किया गया। चयनित सदस्यों ने आपसी सहमति से मो. मोईन उर्फ मिलन को अध्यक्ष तथा अफसाना बीबी को उपाध्यक्ष चुना। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. फुरकान अंसारी को पदेन सचिव बनाया गया। मौके पर समिति के सदस्य टुनू दत्ता, सलीमा बीबी, समीना बीबी, नुरजहां बीबी, अफसाना बीबी, सुनीता देवी, कैला मोहली, मोहम्मद मुख्तार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.