Jamtara News: विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी का निर्देश
जामताड़ा, अगस्त 9 -- Jamtara News: प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय नारायणपुर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कमलेश कुमार दास ने की। बैठक में विद्यालयों के संचालन, मध्याह्न भोजन, अंडा-फल की राशि, चावल आवंटन और बच्चों को दी जाने वाली आईएफए की गोली समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर बीडीओ ने सभी सदस्यों से विद्यालयों का सतत अनुश्रवण करने और नियमित रूप से निरीक्षण करने का आग्रह किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं बीईईओ सर्किल मरांडी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन मिले, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच करने की जरूरत है। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.