Jamtara News: वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक बाल-बाल बचा
जामताड़ा, सितम्बर 26 -- Jamtara News: करमाटांड, प्रतिनिधि। करमाटांड-नारायणपुर मुख्य सड़क पर रटनियां गांव के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। चालक को हल्की चोट आई है। जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी निवासी दुलाल राय अपनी बेटी के घर रटनियां गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से वाहन संख्या- जेएच 10 एएस 5583 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद जेसीबी की मदद से वाहन को खाई से बाहर निकाला गया। चालक को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। फोटो करमाटांड़ 02: शुक्रवार को जेसीबी की मदद से खाई में गिरी कार को निकालने में जुटे लोग।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.