जामताड़ा, अगस्त 13 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के बादलपुर-पंचमोरिया गांव के समीप बुधवार शाम करीब पांच बजे वज्रपात की चपेट में आने से 65 वर्षीय सलीम मियां और उनकी भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पंचमोरिया गांव निवासी सलीम मियां जंगल की ओर से अपनी भैंस लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में सलीम मियां और भैंस आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर के सीओ देवराज गुप्ता और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुशील टुडू घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...