Jamtara News: लाभार्थी शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं, योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास
जामताड़ा, सितम्बर 29 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जामताड़ा प्रखंड परिसर में भाजपा की ओर से लाभार्थी सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के निष्पादन का प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित हुआ। भाजपा नेता तरुण गुप्ता कार्यक्रम प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को लेकर लोग पहुंचे। मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.