Jamtara News: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, वज्रपात से गाय की मौत
जामताड़ा, सितम्बर 26 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। शुक्रवार दोपहर अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जबकि कच्चे मकानों की दीवारें भी धराशायी हो गईं। तालाब, खेत-खलिहान पानी से लबालब भर गए हैं। वहीं, नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारठ में लगातार हो रही बारिश में गिरे घरगाय की मौत शुक्रवार को कुंडहित निवासी वरुण धीवर की गाय वज्रपात की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि उक्त गाय पिछले वर्ष गव्य विकास योजना के तहत अरुण धीवर की पुत्रवधू को मिली थी। शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.