Jamtara News: मेला में शिक्षक की बाइक चोरी
जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रविवार को आयोजित छाता मेला में एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गई। खैरा गांव निवासी शिक्षक विवेक आनंद ने मेला स्थल के समीप अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (जेएच 21जी 6793) खड़ी कर हैंडल लॉक किया था। मेला देखने के बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। घटना को लेकर विवेक आनंद ने बिंदापाथर थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.