जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- Jamtara News: पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय नाला में सोमवार को मृदा स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेशनल मिशन ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी के अंतर्गत विद्यार्थियों में मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा मृदा की उर्वराशक्ति के संरक्षण के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपिस्थति परियोजना उप निदेशक आत्मा जामताड़ा संजय कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी समीर बाध्यकर, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक नाला गंगाधर मंडल, वार्डेन रीना रोजलीन मुर्मू उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण की आवश्यकता, मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों तथा संतुलित उर्वरक के प्रयोग के संबंध में ...