Jamtara News: मिहिजाम में 4.5 करोड़ के निर्माणाधीन स्टेडियम की चहारदीवारी ढही, निर्माण में अनियमितता का आरोप
जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: मिहिजाम के हांसी पहाड़ी स्थित हलुदकनाली में बन रहा महत्वाकांक्षी फुटबॉल स्टेडियम अपनी पहली सीटी बजने से पहले ही धांधली के मैदान में तब्दील हो गया है। लगभग 4.5 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से तैयार हो रहे इस स्टेडियम की चहारदीवारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त मौके पर कोई मजदूर मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा घट सकता था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट में निर्माण की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर गोल किया जा रहा था। चहारदीवारी के निर्माण में जहां कंक्रीट और सीमेंट के मजबूत पिलर बनाए जाने चाहिए थे, वहां नियम-कायदों को ताक पर रखकर घटिया बोल्डर के सहारे पिलर खड़े कर दिए गए। हल्की बारिश और मामूली झटके को भी यह कमजोर बुनियाद झेल न सकी और पूरी दीवार भरभरा कर गिर पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.