जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: मिहिजाम शहर में बिजली विभाग की लापरवाही और गलत बिलिंग के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। इस गंभीर समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास ने जिला विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मिहिजाम के आम नागरिक प्रतिदिन गलत बिजली बिल आने की शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। क्षेत्र के ऐसे गरीब परिवार, जो दो कमरों के मकान में केवल 2 बिजली बल्ब का उपयोग करते हैं, उन्हें भी 40 से 50 हजार रुपए तक के भारी-भरकम बिजली बिल थमा दिए जा रहे हैं। जब उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर विभाग के पास पहुंचते हैं, तो उन्हें बिल सुधारने के बजाय किस्तों में भुगतान करने के लिए बाध्य किया जाता है। बिल जमा न करने पर उपभोक्ताओं को जुर्माना, पुलिस क...