Jamtara News: मिहिजाम के चरकापहाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल में आगजनी, एक हिरासत में
जामताड़ा, अक्टूबर 15 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोराईनाला गांव के समीप चरकापहाड़ी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान और थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक संदिग्ध सैकत मजूमदार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पंडाल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.