Jamtara News: मिट्टी डालकर बंद रास्ते से गुजरने के दरम्यान फंसा ट्रक; घंटों जाम
जामताड़ा, अगस्त 9 -- Jamtara News: फतेहपुर-मसलिया प्रखंड की सीमा पर बनगड़ी और रागदापाड़ा के बीच शिला नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के कारण लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर रास्ता बंद किए जाने के बावजूद शनिवार को एक ट्रक चालक ने जबरन रास्ता पार करने की कोशिश की। मिट्टी में ट्रक फंस जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और स्कूली बच्चों समेत बाइक व साइकिल सवारों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। लंबा चक्कर बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने बंद रास्ते से वाहन निकालने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक मिट्टी में धंसकर फंस गया। देखते ही देखते रास्ते पर वाहनों की कतार लग गई। स्कूल जाने और छुट्टी के बाद घर लौट रहे कई बच्चे भी जाम में फंसे रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.