Jamtara News: मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज
जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष के अब्दुल कुदूस ने रसीद अंसारी, उसमान अंसारी, असरफ अंसारी, समशेर अंसारी समेत नौ लोगों पर हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 165/2026 दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के असरफ अंसारी ने ताहिर अंसारी, इसान मियां, कुदूस मियां, फिरदोस मियां, तैय्यब मियां, मुख्तार अंसारी समेत 10 लोगों पर घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना कांड संख्या 166/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.