Jamtara News: मारपीट की शिकार महिला की मौत, युवक हिरासत में
जामताड़ा, जुलाई 8 -- Jamtara News: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरकी गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय सुमित्रा देवी की बुधवार सुबह करीब सात बजे धनबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चरकी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट में सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या के दृष्टिकोण से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। थाना पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.