Jamtara News: मातकोम बेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप सीजन-8 का खिताब जीता, विजेता को दो लाख रुपये मिले
जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- Jamtara News: प्रखंड क्षेत्र के सहजपुर मैदान में आयोजित मातकोम बेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी सीजन-8 के फाइनल में शनिवार को एफसी धरती साहेबगंज ने एसबी इलेवन नया चौक, बंगाल को 1-0 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड समेत अन्य राज्यों की कई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन एफसी धरती साहेबगंज की टीम खिताब जीतने में सफल रही। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विक्की मंडल और अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने फीता काटकर किया। खेल से रोजगार के अवसर तलाशें युवा : राहुल सिंह
फाइनल में एफसी धरती साहेबगंज की जीत पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.