Jamtara News: महासप्तमी की पूजा के साथ परवान चढ़ा दुर्गोत्सव, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र
जामताड़ा, अक्टूबर 19 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। पांचांग में हुए तिथियों के फेरबदल की वजह से कुंडहित क्षेत्र में महाष्टमी सोमवार की अहले सुबह मनाया जाएगा। कुंडहित प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम और पूरे विधि-विधान के साथ की जा रही है। सुबह होते हीं श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों और पूजा पंडालों की ओर उमड़ पड़ती है। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सजधज कर पूजा-अर्चना में शामिल हो रहीं हैं। सोमवार की अहले सुबह महाष्टमी की पूजा-अर्चना के बाद परंपरा के अनुसार कहीं ईख, कोहड़ा, सुपारी, पेड़ा आदि तो कहीं पाठा (बकरे) की बलि दी जाएगी। प्रखंड मुख्यालय स्थित तीनों दुर्गा मंदिरों में पुजारियों ने परंपरानुसार कोहड़े की बलि अर्पित करते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा: महाष्टमी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.