जामताड़ा, अगस्त 6 -- Jamtara News: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन भर जारी झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​बिजली नेटवर्क पर वज्रपात के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर फटने और 11 केवी लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने की खबर है। विद्युत आपूर्ति ठप होने का सीधा असर कुशबेदिया पंप हाउस पर पड़ा है। बिजली न होने के कारण पंप हाउस से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। यह भी पढ़ें- Hathras News: बारिश में बिजली ने दिखाए नखरे, गहराया बिजली संकट इसके चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दिन भर पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा और लोग वैकल्पिक व्यवस्थ...