Jamtara News: भाजपा कार्यालय में बैठक, 31 जुलाई को विरोध-प्रदर्शन का निर्णय
जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: 16 जुलाई को सदर अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित आठ नेताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में 31 जुलाई को जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि प्रशासन यदि भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगा रहा है, तो घटना का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि यदि फुटेज में भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ करते नजर आते हैं, तो पार्टी स्वयं कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं पर दर्ज एफआईआर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। बैठक में पूर्व मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.