Jamtara News: बैरिकेड से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
जामताड़ा, अगस्त 21 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल नारायणपुर के समीप शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान कठडाबर गांव निवासी मनताज मियां के पुत्र साकिब अंसारी (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साकिब अंसारी नारायणपुर बाजार में हटिया करने आया था। सब्जी व राशन का सामान खरीदने के बाद वह बाइक से अपने घर कठडाबर लौट रहा था। इसी दौरान हाई स्कूल नारायणपुर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड से टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.