जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कुंडहित में सीआरपी-बीआरपी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने की। बैठक में विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एसएमसी गठन एवं उससे संबंधित गूगल लिंक पर जानकारी अपलोड करने, विद्यालयों की आवश्यक सूचनाओं को अपडेट करने तथा विभिन्न विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जीरो ड्रॉपआउट स्कूल एवं जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।इसके अलावा ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी अपलोड करने, इंस्पायर अवार्ड के तहत 15 सितंबर 2026 तक पंजीकरण पूरा कराने एवं उसकी स्थिति अपडेट क...