Jamtara News: बिहार भेजी जा रही अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
जामताड़ा, अगस्त 13 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चित्तरंजन स्टेशन रोड पर बुधवार की रात छापेमारी कर अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो दो ट्रॉली बैगों में शराब छिपाकर मिहिजाम से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुजफ्फरपुर निवासी तस्कर राहुल कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। राहुल पूर्व में भी शराब तस्करी के संगीन मामलों में जेल की हवा खा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा इस अवैध कारोबार का नेटवर्क खड़ा कर लिया।
पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.