Jamtara News: बिंदापाथर थाना का निरीक्षण कर लंबित वारंटों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
जामताड़ा, सितम्बर 1 -- Jamtara News: बिंदापाथर, प्रतिनिधि। नाला के पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी ने मंगलवार को बिंदापाथर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। इसके बाद थाना में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर लंबित मामलों और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद पुलिस निरीक्षक ने थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी विनय कुमार यादव को लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन करने और सभी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें। आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस और जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.