जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- बिंदापाथर में महासप्तमी पूजा Jamtara News: महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना और नवपत्रिका पूजन के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बिंदापाथर, मंझलाडीह, ताम्बाजोड़, तिलाकी, पालाजोड़ी, तोड़ो, सीतामुड़ी, कड़ैया, किशोरी, खाडुबाजार, गेड़िया, सालुका और फुटबेड़िया समेत विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया। कई स्थानों पर कलश यात्रा निकाली गई और पालकी में नवपत्रिका को मंदिर तक लाया गया। इसी क्रम में सिमलडुबी पंचायत के मंझलाडीह गांव स्थित अति प्राचीन दुर्गा मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महासप्तमी पूजा संपन्न हुई। यहां नवपत्रिका के आगमन को लेकर सिंह पर...