जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुधवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत भवन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी मो महफूज आलम ने ग्रामीणों को बाल विवाह, नशाखोरी और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और बाल मजदूरी के खिलाफ बनाए गए कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों से इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की गई। मौके पर सविता कुमारी, लखी कुमारी, फुलिया देवी, जानकी पंडित, सुनील कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...