जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से गुरुवार को आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बालक अंडर-17 वर्ग का खिताब आरजीआरजी हाई स्कूल करमाटांड़ ने अपने नाम किया। जबकि बालिका अंडर-17 वर्ग का खिताब मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा विद्यालय, जामताड़ा ने जीता। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: डीएवी कथारा में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभाप्रतियोगिता में भागीदारी दोनों विजेता टीमें अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया। बालक अंडर-15 वर्ग में केवल एक टीम होने के कारण मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जेबीसी) जामताड़ा को सीधे विजेता घोषित करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोग...