जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: नारायणपुर प्रखंड के बाकुडीह गांव में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों की मांग पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों ने बिजली समस्या की जानकारी मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को दी थी। इसके बाद पहल करते हुए एक दिन में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मौके पर अंगद मिर्धा, निशापति हांसदा, नईम अंसारी, विमल चंद्र दत्ता, रंजीत रोज, मनोज पंडित, विभीषण पंडि...