Jamtara News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, भीड़ ने की चालक की पिटाई
जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के सीतलपुर मोड़ के समीप बुधवार को बाइक की टक्कर से घर के पास खड़ी महिला उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बाइक चालक मुख्तार अंसारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बताया गया कि मुख्तार अंसारी अलगचुंआ मोड़ से अपने गांव नावाडीह जा रहा था। इसी दौरान सीतलपुर के समीप सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक से धक्का लग गया। हादसे में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना के एएसआई उमेश मेहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक चालक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। वहीं, घायल उर्मिला देवी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जामताड़ा भेजा गया। इधर, पुलिस ने बाइक चालक मुख्तार अंसारी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.