Jamtara News: बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक घायल
जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: नारायणपुर-करमदहा मुख्य सड़क मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पंदनी गांव के समीप बुधवार दोपहर बाइक का संतुलन बिगड़ने से एक युवक घायल हो गया। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भागाबांध गांव निवासी सेखू साह उर्फ कारू साह का पुत्र हरि साह (23) धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के धुरनीबेड़ा गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पंदनी गांव के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ गया। ब्रेक लगाने के दौरान वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया, जिससे उसके शरीर में चोट आई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.