जामताड़ा, नवम्बर 13 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोरीडीह-2 स्कूल के समीप गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोरीडीह-2 गांव निवासी युसुफ अंसारी (32) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युसुफ गांव में लगने वाली साप्ताहिक हाट से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोरीडीह-2 स्कूल के समीप बाइक पर से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक मंडल ने मेडिकल टीम के साथ उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...