Jamtara News: बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति को अभिभावकों से करेंगे संपर्क
जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: राजकीयकृत मध्य विद्यालय नारायणपुर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक हुई। अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष रेशमा खातून ने की। बैठक में विद्यालय के बेहतर संचालन और बच्चों की नियमित उपस्थिति समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। प्रधानाध्यापक सह सचिव संध्या कुमारी ने एसएमसी सदस्यों से विद्यालय संचालन को और बेहतर बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति से ही पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार होगा। इसके लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों को मिलकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.