Jamtara News: बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गो के साथ मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे
जामताड़ा, सितम्बर 11 -- Jamtara News: शहर के कायस्थपाड़ा रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया। विद्यालय परिवार की ओर से जामताड़ा स्थित वृद्धाश्रम में एक विशेष स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने परिवार से दूर रह रहे वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मिलकर खुशियां बांटीं और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आश्रम के वृद्धजनों के साथ मिलकर केक काटा और सभी के बीच बिस्कुट, मिक्चर व स्नैक्स का वितरण किया। नन्हे बच्चों ने अपने बाल गीतों और मासूम बातों से बुजुर्गों का दिल जीत लिया। जिससे आश्रम का माहौल उत्सवी और उमंग से भर गया। बच्चों की इस आत्मीयता से भावुक होकर बुजुर्गों ने सभी बच्चों को प्यार और आशीर्वाद दिया।वही विद्यालय के काउंसलर स्नेहा रॉय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.