जामताड़ा, अगस्त 5 -- Jamtara News: नगर परिषद द्वारा फुटपाथ दुकानदारों पर रोज 10 से 15 रुपए का नया शुल्क थोपे जाने के आदेश ने शहर की सियासत और सड़कों का पारा बढ़ा दिया है। इस आदेश के विरोध में मिहिजाम स्टेशन रोड के फुटपाथ दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जन सेवा पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश लाल से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बयां की। ​दुकानदारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे रोज फल, सब्जी और रोजमर्रा का सामान बेचकर किसी तरह अपने परिवार का पेट पालते हैं। इसके बावजूद नगर परिषद उन पर अन्यायपूर्ण आर्थिक बोझ डाल रही है। ​

प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मामले की गंभीरता को देखते हुए राकेश लाल ने नगर परिषद प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव के बाद से मिहिजाम की जनता पर लगातार टैक्स का बोझ लादा जा रहा है। होल्डिंग टैक...