Jamtara News: फतेहपुर शिविर में 73 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस, 33 टेस्ट में असफल
जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: परिवहन विभाग के निर्देश एवं डीसी आलोक कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंडस्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 106 आवेदनों की जांच की गई। इनमें टेस्ट में सफल 73 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। जबकि 33 आवेदक सफल नहीं हो सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास, मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) बरकत अंसारी तथा परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद रहे। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.