Jamtara News: प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत संचालित ऑफलाइन कक्षा का डीसी ने किया निरीक्षण
जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री जिला उत्कृष्ट विद्यालय जेबीसी प्लस टू, जामताड़ा में जिला प्रशासन के अभिनव पहल प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत नीट एवं जेईई की निःशुल्क तैयारियों को लेकर संचालित ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कक्षा संचालन स्थल का जायजा लेते हुए बैठने के लिए पर्याप्त डेस्क आदि की व्यवस्था के अलावा कक्षा संचालन से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली।
कक्षा संचालन के दिशा निर्देश उन्होंने संबंधित शिक्षकों से नियमित रूप से कक्षा का सुचारू रूप से संचालन करने एवं इससे संबंधित बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने चयनित छात्र छात्राओं से संवाद कर विशेषज्ञ एवं अनुभवी शिक्षकों के द्वारा कराई जा रही तैयारियों के संदर्भ में फीडबैक प्राप्त करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.