जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: नाला प्रखंड की खैरा पंचायत अंतर्गत पगला गांव में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार देर शाम संपन्न हो गया। फाइनल में प्रसेनजीत इलेवन ने आनंद इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता प्रसेनजीत इलेवन को खैरा पंचायत के मुखिया लखीलाल मरांडी ने 04 हजार नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता आनंद इलेवन को ग्राम प्रधान रुद्र प्रताप सिंह ने 03 हजार नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया लखीलाल मरांडी एवं ग्राम प्रधान रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास और बेहतर करियर निर्माण का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: पागला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन उन्हो...