जामताड़ा, नवम्बर 28 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता को रक्त की जरूरत पड़ने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। प्रसव के बाद डॉक्टरों ने संजना पूजहर को रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी। परिजनों ने काफी प्रयास किया। लेकिन रक्त की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से संपर्क किया। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर महिला की मदद की। मरीज के पति रामेश्वर पूजहर ने बताया कि वह नाला थाना क्षेत्र के बिंदापाथर के रहने वाले हैं। बीते सोमवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे। जांच और इलाज के बाद ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने पत्नी के लिए रक्त की जरूरत बताई। काफी खोजबीन के बाद भी रक्त नहीं मिलने पर उ...