जामताड़ा, अगस्त 13 -- Jamtara News: सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर में बुधवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल के पांच विद्यालयों के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार में संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाप्रतियोगिता के वर्ग यह प्रतियोगिता तीन वर्गों शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग में हुई। इसमें संस्कृति ज्ञान, वैदिक गणित एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने त्वरित निर्णय क्षमता, स्मरण शक्ति और तार्किक सोच का प्रदर्शन किया। जहां बाल वर्ग के प्रश्न मंच में बलजीत कुमार यादव, मोहित कुमार दास एवं साकेत मंडल प्रथम रहे। वहीं किशोर वर्ग में मनीष कुमार मंडल, मोहित रवानी एवं श्याम ...