जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: फतेहपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनाबांक में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक सोहन हांसदा का रविवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते हीं शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। सोहन हांसदा जामताड़ा के सुभाष चौक स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहते थे। शिक्षक संघ, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। सहकर्मी शिक्षकों ने कहा कि सोहन हांसदा एक कर्मठ, सरल और मिलनसार शिक्षक थे। शिक्षा और विद्यार्थियों के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रभाकर झा का निधन प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में उन्होंने विद्...