जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: भाई-बहनों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर आमलाचातर गांव में मंगलवार को करम पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करमइत बहनों ने उपवास रखकर करम डाली स्थापित की। यह भी पढ़ें- करमा पर्व प्रकृति संरक्षण और भाई-बहन के अटूट प्रेम का देता है संदेश : मनोज कुमार महतोकार्यक्रम का आयोजन इसके बाद करम गीत और पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया गया। करम गीतों तथा मांदर की थाप पर ग्रामीण महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति-प्रेम की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन कल्याण युवक समिति के अध्यक्ष जनार्दन महतो ने की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली में श्रद्धा और उल्ल...