Jamtara News: पेसा के तहत ग्रामसभा गठन में अनियमितता, जांच की मांग करेगी महासभा
जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- Jamtara News: प्रखंड परिसर में शनिवार को मांझी परगना सरदार महासभा की मासिक बैठक हराधन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेसा कानून के प्रावधानों, ग्रामसभा के गठन और विकास योजनाओं के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।मौके पर महासभा के जिला संरक्षक सुनील कुमार बास्की ने आरोप लगाया कि कुंडहित प्रखंड के कई गांवों में निर्धारित नियमों के अनुसार ग्रामसभा का गठन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की अधिसूचना जारी किए बिना ही एसओपी का गठन कर दिया गया। जबकि नियमानुसार पहले ग्रामसभा की अधिसूचना जारी होनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर डीपीआरओ से मुलाकात कर लिखित आवेदन दिया जाएगा और संबंधित समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होने ग्रामसभा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.