जामताड़ा, अगस्त 28 -- Jamtara News: वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जामताड़ा वन प्रमंडल के बैनर तले वन प्रक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा गया। वन प्रक्षेत्र अंतर्गत पेटुवासोल, कालीपहाड़ी, बड़रामपुर, एकलव्यपुर, बालीचूड़, पियारसोला एवं भंडारकोल स्थित वन में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा गया। साथ हीं उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभागीय कर्मी, ग्रामीण एवं गांवों के छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। सखुआ के पेड़ों की पूजा करते हुए पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा गया साथ ही पेड़ो को संरक्षण करने के बारे में शपथ लिया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान वनरक्षी पुलक कुमार माल, होमगार्ड बापी दास, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार दास, वाहन चालक रोबिन दास, वरुण मंडल, उत्तम कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उ...