Jamtara News: पेज वन के लिए प्रस्तावित/तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम
जामताड़ा, सितम्बर 29 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चेंगायडीह गांव के तीन बच्चे शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान तीनों तालाब में डूब गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान आर्यन अंसारी (5) पिता जसीमुद्दीन अंसारी, नासिर अंसारी (करीब 6) पिता तबारक अंसारी और अम्मार अंसारी (करीब 6) पिता सजाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.