Jamtara News: पीएलए बैठक में महिलाओं को पोषण व परिवार नियोजन की दी जानकारी
जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: नारायणपुर प्रखंड के भेलाटांड़ गांव में मंगलवार को पीएलए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी अंजू देवी ने की। इस दौरान गांव की महिलाओं को पोष्टिक आहार के महत्व और जंक फूड के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। सहिया साथी ने महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी और इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा नवजात शिशु की सही तरीके से देखभाल करने के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि नवजात को समय पर स्तनपान कराने के साथ उसकी स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य समस्याओं पर हुई चर्चा मौके पर स्वास्थ्य सहिया बसंती देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.