Jamtara News: पिकअप वैन ने चिरेका कर्मी को रौंदा, मौत
जामताड़ा, जुलाई 3 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तरंजन रेलवे स्टेशन चौक के सामने से गुजर रहे हाईवे-419 पर शुक्रवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में 66 वर्षीय सेवानिवृत्त चिरेका कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान चित्तरंजन के फतेहपुर स्ट्रीट संख्या-48, क्वार्टर संख्या-16सी निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दिनेश सिंह शुक्रवार तड़के अपनी बड़ी बेटी और अन्य परिजनों के साथ बिहार के बड़हिया के डुमरी गांव जाने के लिए चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान वे स्टेशन के बाहर सड़क पार कर चापानल से पानी लेने जा रहे थे। तभी जामताड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.