Jamtara News: परिवार नियोजन व टीकाकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश
जामताड़ा, अगस्त 27 -- Jamtara News: नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के भैयाडीह गांव में बुधवार को क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी नीलम तिवारी ने की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सहियाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहिया साथी ने स्वास्थ्य सहियाओं को परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्थायी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नियमित टीकाकरण अभियान में तेजी लाने तथा टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिह्नित कर उनका पूर्ण टीकाकरण कराने में सहयोग करने को कहा। मौके पर सावित्री देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, लीलमुनी देवी, गुलाबी देवी, देवकी देवी, चेरकी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य सहिया मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.