Jamtara News: पटाखा बिक्री के लाइसेंस के लिए 3 नवंबर तक करें आवेदन
जामताड़ा, अक्टूबर 30 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। दीपावली पर अस्थायी पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस लेने के इच्छुक लोगों को 03 नवंबर तक आवेदन करना होगा। यह जानकारी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने दी। उन्होने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी दुकानों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत ही किया जा सकेगा। जामताड़ा और मिहिजाम नगर क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी उपयुक्त मैदान का चयन करेंगे। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी की लिखित अनापत्ति और भूमि स्वामी की अनुमति जरूरी होगी। वहीं, अन्य प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित बीडीओ, सीओ, पंचायत अथवा भूमि प्रबंधक के समन्वय से संभावित स्थलों का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। भूमि संबंधी अनापत्ति, सुरक्षा जांच और जिला स्तरीय मंजूरी के बाद ही स्थल को स्वीकृति मिलेगी। केवल आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.