Jamtara News: पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जामताड़ा, जुलाई 19 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में नामित वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पीडीएस दुकान, मनरेगा योजनाएं, स्वास्थ्य केंद्र, कल्याण छात्रावास, प्रशिक्षण केंद्र, आवासीय विद्यालय समेत अन्य विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण, नियमित अनुश्रवण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.