जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सोमवार को पंकज यादव ने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे सियालदह मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इन्हें रेलवे के परिचालन और प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। सियालदह मंडल में पदस्थापना से पहले वे आसनसोल मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक (प्रभारी) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। नए दायित्व के तहत वे मंडल की वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ जनसंपर्क कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और रेलवे की उपलब्धियों से संबंधित सूचनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना तथा मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना शामिल है। उनके पदभार ग्रहण करने से मंडल की वाणिज्यिक गतिविधियों और जनसं...