Jamtara News: नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित
जामताड़ा, नवम्बर 26 -- Jamtara News: स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के चंदाडीह-लखनपुर समेत कुल 19 गांव में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें एएनएम ने नारायणपुर प्रखंड के चंदाडीह-लखनपुर, शहरपुर, गोंदरायडीह, नुरगी, लोधरिया, बैद्यनाथपुर, पोखरिया, जगवाडीह आदि गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण का फायदे बताकर टीका दिया। इस टीकाकरण शिविर में ओपीवी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीडी बूस्टर आदि का टीका दिया। मौके पर सरोदी हेंब्रम, बसंती मुर्मू, नीलम कुमारी, नंदनी कुमारी, जोसफीना टुडू, शकुंतला शर्मा, प्रमीला टुडू, मेरिला मुर्मू आदि एएनएम मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.